Maharajganj

राजस्व योजनाओं में सीएम डैसबोर्ड की रैंकिग में प्रथम पायदान पर काबिज होकर जनपद ने रचा इतिहास,मुख्य विकास अधिकारी बोले सामूहिक प्रयास और डीएम के कुशल नेतृत्व का है परिणाम


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- जनपद को  विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जुलाई माह के लिए जारी सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में  प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद द्वारा सीएम डैशबोर्ड द्वारा जारी सूची में सराहनीय प्रदर्शन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह जनपद के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग से संतुष्ट होने के बजाय और बेहतर करने का प्रयास करें क्योंकि प्रथम स्थान पाकर उसपर बने रहना अधिक श्रमसाध्य होता है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जिला प्रशासन को इसी मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना है। हम सबके लिए हर्ष का विषय है कि हम लोग अबतक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने में सफल रहे हैं और पूर्ण विश्वास है कि आगे भी हम इस प्रदर्शन को बरकार रखेंगे। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन कहा कि जून माह की रैंकिंग में भी जनपद को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था और इस माह तो जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सबके सामूहिक प्रयास और जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन का परिणाम है। हमे अपने प्रयास को और तेज करना होगा ताकि हम इस प्रदर्शन को कायम रख सकें। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जनपद को सीएम डैशबोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी को बधाई। यह प्रदर्शन जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन और सबके सामूहिक प्रयास का परिणाम है। जनपद को समग्र रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त होने के साथ–साथ विकास एवं राजस्व की फ्लैगशिप योजनाओं की अलग–अलग जारी रैंकिंग में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विगत माह जारी रैंकिंग में प्रदेश को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ था।

यह भी पढ़ें : महराजगंज में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत